मुंबई इस्कॉन में 'सद्ज्ञान से समाधान' 2025 पर संवाद

मुंबई इस्कॉन में 'सद्ज्ञान से समाधान'  2025 पर संवाद

मुंबई अंधेरी (पश्चिम) वरिष्ठ संवाददाता |   इस्कॉन जुहू के श्री राधा रास बिहारी मंदिर सभागार में शनिवार शाम अध्यात्म, स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण के लिए कार्य करने वाली संस्था ओम सनातन ट्रस्ट के तत्वावधान में 'सद्ज्ञान से समाधान-2025' विषय पर एक दिवसीय आध्यात्मिक कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम से पहले प्रेसवार्ता में शक्ति पीठ मां वैष्णो देवी शाइन बोर्ड जम्मू कश्मीर के सदस्य, महामंडलेश्वर स्वामी विश्वेश्वरानंद गिरि महाराज, प्रख्यात कवि नारायण अग्रवाल दास नारायण' आध्यात्मिक विचारक आचार्य लोकेश शर्मन जी , गायक उदित नारायण और विशिष्ट उपस्थिति में गायक सोनू निगम, भक्ति सागर की संथापक श्रीमति यशोदा मोहता एवम गणमान्य उद्योगपति श्री राहुल केजरीवाल के इलावा ओम सनातन संस्था की पूरी टीम श्री नीरज रायजादा, श्री बासुदेव गर्ग जी के मार्गदर्शन के साथ ट्रस्टी देवेन्द्र पंवार मौजूद रहे। 

इस अवसर पर महामंडलेश्वर स्वामी विश्वेश्वरानंद गिरि महाराज ने कहा कि संस्कृति से आध्यात्म की इस मुहिम को देश भर में ले जाया जाएगा, जिसमें अपनी आध्यात्मिक बातों के संबंध में लोगों को बताया जाएगा तथा बच्चों को अपनी आध्यात्मिक संस्कृति का ज्ञान दिया जाएगा। भारत के तीन सौ गांवों को संस्कृति, आध्यात्मिकता और गौ संरक्षण से जोड़ने की व्यापक योजना पर  कार्य शुरू किया जा रहा है। इस अवसर पर  एक पेड़ मां के नाम लगाने वाली संस्था से आये श्री ब्रिज बिहारी जी ने बताया संस्था पेड़ लगाने का कार्य लगातार कर रही है।  उन्होंने कहा कि संस्था शीघ्र ही देशभर के 300 शहरों तक पहुंचेगी और 'एक गाय या एक बछड़ा गोद लें' अभियान को संस्था से आयी श्रीमती आरुषि जैन ने बताया कि संस्था के माध्यम से घर-घर ले जाया जाएगा। इसमें लोग गाय या बछड़े के पालन-पोषण की पूरी जिम्मेदारी लेंगे। उन्होंने कहा कि यह न केवल पर्यावरण संरक्षण, बल्कि भारतीय संस्कृति और वैदिक ज्ञान को पुनर्जीवित करने की दिशा में कदम होगा। देर शाम तक कार्यक्रम जारी रहा। कार्यक्रम की उद्घोषिका विधि जैन ने अपने उध्बोधन से कार्यक्रम का संचालन किया।  बड़ी संख्या में श्रद्धालु, युवा और समाजसेवी उपस्थित रहे।