वर्ल्ड अपडेट्स:दिल्ली हमले की वजह से नेतन्याहू का भारत दौरा स्थगित, इजराइली पीएम ने इस साल तीसरी बार भारत दौरा टाला

इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक बार फिर भारत की अपनी यात्रा टाल दी है। उनकी इस साल होने वाली यात्रा का मकसद पीएम मोदी से द्विपक्षीय वार्ता था, लेकिन दो हफ्ते पहले नई दिल्ली में हुए घातक आतंकी हमले के बाद सुरक्षा चिंताओं के कारण यह दौरा स्थगित कर दिया गया। इस हमले में कम से कम 15 लोगों की मौत हुई थी और कई लोग घायल हुए थे। इजराइली मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक यह दिल्ली में पिछले 10 साल का सबसे बड़ा हमला था। इजराइली मीडिया के मुताबिक, नेतन्याहू अब अगले साल नई तारीख तय कर सकते हैं। यह इस साल तीसरी बार है जब नेतन्याहू ने भारत का प्रस्तावित दौरा रद्द किया है। इससे पहले सितंबर में होने वाला उनका भारत दौरा इजराइल में दोबारा होने वाले चुनावों के कारण रद्द कर दिया था। इससे पहले भी उन्होंने अप्रैल चुनावों से ठीक पहले भारत आने का प्लान टाल दिया था। इजराइल में माना जाता है कि भारत दौरा उनके लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी स्वीकार्यता दिखाने का एक तरीका था। जुलाई में नेतन्याहू की पार्टी ने इलेक्शन कैंपेन के दौरान उनके पोस्टर लगाए थे, जिनमें वे PM मोदी, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ दिख रहे थे। इसका मकसद यह दिखाना था कि वे दुनिया के शक्तिशाली नेताओं की लीग में हैं। अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़ी अन्य बड़ी खबरें... ट्रम्प अगले साल अप्रैल में चीन दौरे पर जाएंगे, जिनपिंग से फोन पर बातचीत के बाद ऐलान किया अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने सोमवार को कहा कि वे चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के निमंत्रण पर अप्रैल में बीजिंग का दौरा करेंगे। यह घोषणा दोनों नेताओं के बीच फोन पर हुई बातचीत के बाद की गई। ट्रम्प ने यह भी बताया कि उन्होंने शी जिनपिंग को अगले साल वॉशिंगटन आने का न्योता दिया है। लगभग एक महीने पहले दोनों नेताओं ने दक्षिण कोरिया में आमने-सामने बातचीत की थी। ट्रम्प के मुताबिक, उस मुलाकात में यूक्रेन युद्ध, फेंटानाइल ड्रग तस्करी और अमेरिकी सोयाबीन की चीन को बिक्री जैसे मुद्दों पर बात हुई थी। उन्होंने कहा कि दोनों देशों ने हाल के समझौतों को आगे बढ़ाने में अच्छा डेवलपमेंट किया है। व्हाइट हाउस ने ट्रम्प की बीजिंग यात्रा को लेकर अभी ज्यादा जानकारी नहीं दी है, लेकिन ट्रम्प का कहना है कि दोनों देशों ने रेगुलर बातचीत जारी रखने पर सहमति जताई है। दूसरी ओर, चीन ने फोन कॉल की जानकारी पहले जारी कर दी थी, लेकिन उसने संभावित यात्राओं का जिक्र नहीं किया। चीन के मुताबिक, बातचीत में ताइवान, व्यापार और यूक्रेन युद्ध पर ज्यादा फोकस था। चीनी विदेश मंत्रालय के मुताबिक, शी जिनपिंग ने ट्रम्प से कहा कि ताइवान को मेनलैंड चाइन का हिस्सा बनाना उनके लिए बेहद जरूरी है। उन्होंने यूक्रेन में एक निष्पक्ष और स्थायी शांति समझौते की भी उम्मीद जताई। इथियोपिया में 12 हजार साल बाद ज्वालामुखी फटा:राख का 15 किमी ऊंचा गुबार उठा; 4300 किमी दूर दिल्ली पहुंचा, कई उड़ानें रद्द इथियोपिया में एक ज्वालामुखी 12 हजार साल बाद अचानक रविवार को फट गया। इस विस्फोट से उठने वाली राख और सल्फर डाइऑक्साइड करीब 15 किमी ऊंचाई तक पहुंच गई। यह लाल सागर पार करते हुए यमन और ओमान तक फैल गई। सोमवार रात करीब 11 बजे यह राख इथोपिया से 4300 किमी दूर दिल्ली के आसमान पर भी छा गई। इंडिया मेट स्काई वेदर अलर्ट ने बताया कि राख का यह गुबार जोधपुर–जैसलमेर की ओर से भारत में एंट्री कर चुका है और अब उत्तर-पूर्व की तरफ बढ़ रहा है। यह बादल राजस्थान, हरियाणा और दिल्ली के ऊपर फैल चुका है। इसका एक हिस्सा गुजरात को भी छू सकता है। रात में पंजाब, पश्चिमी यूपी के पहाड़ी इलाके और हिमाचल पर इसका असर दिखने की आशंका है। इसे देखते हुए कई एयरलाइंस ने अपनी फ्लाइट्स रद्द कर दी है। पढ़ें पूरी खबर...