भाजपा बोली- केजरीवाल चुनावी हिंदू:राम मंदिर का विरोध किया, मंदिर-गुरुद्वारों के बाहर शराब ठेके खोले; चुनाव आते ही पुजारियों-ग्रंथियों की याद आई

दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी (AAP) मंगलवार को राजधानी में पुजारी-ग्रंथी योजना लॉन्च करेगी। योजना के तहत दिल्ली के पुजारियों और ग्रंथियों को 18 हजार रुपए हर महीने सैलरी देने का वादा किया गया है। केजरीवाल ने 30 दिसंबर को कहा था कि अगर वे सत्ता में फिर से आए तो योजना लागू करेंगे। भाजपा ने X पर पोस्ट कर अरविंद केजरीवाल को चुनावी हिंदू बताया है। भाजपा ने लिखा- जो 10 साल से इमामों को सैलरी बांटता रहा। जो खुद और उनकी नानी प्रभु श्रीराम का मंदिर बनने से खुश नहीं थे। जिसने मंदिर और गुरुद्वारों के बाहर शराब के ठेके खोले। जिसकी पूरी राजनीति हिंदू विरोधी रही, उसे अब चुनाव आते ही पुजारियों और ग्रंथियों की याद आई? केजरीवाल मंगलवार को कनॉट प्लेस स्थित हनुमान मंदिर से अपनी पत्नी के साथ पुजारी ग्रंथी सम्मान योजना का रजिस्ट्रेशन शुरू करेंगे। वहीं, मुख्यमंत्री आतिशी करोल बाग स्थित गुरुद्वारे से रजिस्ट्रेशन शुरू करेंगी। केजरीवाल ने X पर इसकी जानकारी दी। इमामों का दावा- 17 महीने से सैलरी नहीं मिली
दिल्ली वक्फ बोर्ड के इमामों ने 30 दिसंबर को केजरीवाल के घर के बाहर प्रदर्शन किया था। इमामों का दावा है कि उन्हें 17 महीने से सैलरी नहीं मिली है। ऑल इंडिया इमाम एसोसिएशन के चेयरमैन साजिद रशीदी ने कहा कि वेतन में देरी को लेकर पिछले 6 महीनों से CM, LG समेत अधिकारियों से मुलाकात कर रहे हैं, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला। भाजपा बोली- आम आदमी पार्टी की घोषणा हवा-हवाई
भाजपा के प्रवक्ता अमित मालवीय ने केजरीवाल के पुजारी-ग्रंथी सम्मान योजना को लेकर कहा था कि महाठग अरविंद केजरीवाल ने 10 साल बाद मंदिरों के पुजारियों और गुरुद्वारा साहिब के ग्रंथियों को ठगने के लिए नई योजना की घोषणा की है। लेकिन दिल्ली में कितने पुजारी और ग्रंथी हैं, उन्हें इसका पता तक नहीं है। चुनाव से पहले झूठे वादों की झड़ी लगा दी गई है। अमित मालवीय ने कहा- पिछले 17 महीनों से इमामों को तनख्वाह भी नहीं दी गई है, और वे लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। दिल्ली वाले जानते हैं कि हिंदू विरोधी आप की यह घोषणा भी केवल हवा-हवाई है। चुनाव से पहले केजरीवाल 5 योजना का ऐलान कर चुके
दिल्ली विधानसभा का मौजूदा कार्यकाल 23 फरवरी 2025 को खत्म हो रहा है। अगले दो महीने में चुनाव हो सकते हैं। पिछला विधानसभा चुनाव फरवरी 2020 में हुआ था, जिसमें आम आदमी पार्टी ने पूर्ण बहुमत हासिल किया था और 70 में से 62 सीटें जीती थीं। इस चुनाव से पहले केजरीवाल 4 बड़ी योजना का -------------------------------------- दिल्ली विधानसभा चुनाव से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें... दिल्ली LG आतिशी से बोले-केजरीवाल ने आपको कामचलाऊ CM कहा:मैं आहत हूं दिल्ली के उप राज्यपाल (LG) विनय कुमार सक्सेना ने 30 दिसंबर को कहा कि कुछ दिन पहले पूर्व CM अरविंद केजरीवाल ने आपको सार्वजनिक रूप से अस्थाई और काम चलाऊ मुख्यमंत्री कहा, मैं इससे आहत हूं। अपने ढाई साल के कार्यकाल में पहली बार किसी मुख्यमंत्री आतिशी को काम करते देखा। पूरी खबर पढ़ें...