मुइज्जू बोले- भारत की सुरक्षा को नुकसान नहीं पहुंचने देंगे:हमारे रिश्ते अच्छे हैं, इस यात्रा से और मजबूत होंगे; मोदी से मुलाकात की

मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने कहा कि उनके देश की ‘मालदीव फर्स्ट’ की नीति से भारत के संबंधों पर कोई असर नहीं पड़ेगा। उन्होंने कहा कि मालदीव कभी भी ऐसा कुछ नहीं करेगा जिससे भारत की सुरक्षा को नुकसान पहुंचे। टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए गए एक इंटरव्यू में मुइज्जू ने ये भी कहा कि दूसरे देशों के साथ मालदीव के संबंधों का भारत के साथ रिश्ते पर असर नहीं पड़ेगा। मुइज्जू ने कहा कि मालदीव, भारत के साथ रणनीतिक संबंध बनाना जारी रखेगा क्योंकि भारत एक अहम साझेदार और दोस्त है। उन्होंने कहा कि मालदीव क्षेत्रीय स्थिरता और सुरक्षा के लिए भारत के साथ मिलकर काम करना जारी रखेगा। मुइज्जू ने कहा कि मालदीव और भारत के बीच रिश्ते हमेशा से मजबूत रहे हैं। उन्हें यकीन है कि यह यात्रा इसे और मजबूती देगी। राष्ट्रपति मुइज्जू की भारत की यह पहली द्विपक्षीय यात्रा है, हालांकि इससे पहले वे जून में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए थे। मुइज्जू ने हैदराबाद हाउस में PM मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक की। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी और मुइज्जू ने मालदीव में हनीमाधू इंटरनेशनल एयरपोर्ट के रनवे का वर्चुअल तरीके से उद्घाटन किया। इस दौरान मुइज्जू ने PM मोदी को मालदीव आने का निमंत्रण भी दिया। मंगलवार को मुइज्जू आगरा का दौरान करेंगे। मालदीव के राष्ट्रपति मुइज्जू के दौरे से जुड़े फुटेज देखिए... मोदी बोले- भारत ने हमेशा मालदीव के लोगों की परवाह की दोनों देशों के नेताओं की मुलाकात के बाद PM मोदी ने कहा कि भारत और मालदीव के संबंध सदियों पुराने हैं। भारत मालदीव का सबसे करीबी पड़ोसी और घनिष्ट मित्र देश है। हमारी नेबरहुड पॉलिसी और सागर विजन में मालदीव का अहम स्थान है। मोदी ने कहा कि चाहे प्राकृतिक आपदा के समय पीने का पानी उपलब्ध कराना हो, कोविड के समय वैक्सीन देने की बात हो, भारत ने हमेशा अपने पड़ोसी होने के दायित्व को निभाया है। भारत ने हमेशा मालदीव के लोगों के हित को प्राथमिकता दी है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मालदीव में 28 आइलैंड्स पर पानी और सीवरेज के प्रोजक्ट पूरे किए हैं। 6 और आइलैंड्स पर भी काम चल रहा है। ये प्रोजक्ट 30 हजार लोगों को साफ पानी पीने की सुविधा देंगे। मुइज्जू बोले- भारत ने जरूरत के समय साथ दिया मालदीव के राष्ट्रपति ने मुइज्जू भारत के साथ 400 मिलियन अमरीकी डॉलर के करेंसी स्वैप एग्रीमेंट और 3000 करोड़ रुपए की मदद के लिए भारत को धन्यवाद दिया। भारत ने नकदी की कमी से जूझ रहे मालदीव को 100 मिलियन अमेरिकी डॉलर का ट्रेजरी बिल रोल ओवर दिया है। मुइज्जू ने भारत के तरफ से मिलने वाली मदद के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि भारत जरूरत के समय मालदीव के साथ खड़ा रहा है। मुइज्जू ने कहा कि मालदीव और ज्यादा भारतीय पर्यटकों का स्वागत करने के लिए तैयार है। राष्ट्रपति भवन में मुइज्जू का स्वागत, पीएम मोदी से भी मिले राष्ट्रपति मुइज्जू का सोमवार को राष्ट्रपति भवन में औपचारिक स्वागत किया गया। इस दौरान उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इससे पहले मालदीव के राष्ट्रपति रविवार शाम को भारतीय रक्षा मंत्रालय के तहत आने वाले रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) के प्लेन से नई दिल्ली पहुंचे थे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में उनका स्वागत किया। इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी भी मौजूद थे। इसके बाद मुइज्जू राजघाट स्थित महात्मा गांधी की समाधि पर गए और श्रद्धांजलि अर्पित की। ससे पहले विदेश मंत्री जयशंकर ने रविवार को राष्ट्रपति मुइज्जू से मुलाकात की थी। विदेश मंत्रालय के मुताबिक, राष्ट्रपति मुइज्जू अपनी इस भारत की यात्रा में प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात करेंगे और क्षेत्रीय, अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर अहम बातचीत करेंगे। इसके अलावा मुइज्जू दिल्ली के साथ-साथ मुंबई और बेंगलुरु का भी दौरा करेंगे कुछ कार्यक्रमों में शामिल होंगे।