Sadgyan se Samadhan in Mumbai
मुम्बई :- सनातन का अर्थ है वह शब्द जो हिन्दू धर्म और संस्कृति की शाश्वत और अनादि प्रकृति को दर्शाता है। सनातन के मूल तत्वों में वेद, उपनिषद और पुराण शामिल हैं। इनसे सनातन धर्म और संस्कृति के मूल तत्वों को समझने में मदद मिलती है। सनातन धर्म और हमारी संस्कृति में सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के लिए कई सिद्धांत हैं। जैसे:-वसुधैव कुटुम्बकम् : जिसका अर्थ है कि पूरी दुनिया एक परिवार है।
- सर्वे भवन्तु सुखिनः जिसका अर्थ है कि सभी लोग सुखी और समृद्ध हों।
संस्था भारत में 300 जगह आयोजन करेगी। जिसका उद्देश्य भविष्य में बच्चों, युवा और मातृशक्ति को मार्गदर्शन देना है और गौमाता का संरक्षण, गौ पालन, गौ सेवा, गौ रक्षा के लिए संस्था कार्यरत है। इस संस्था में साधु-संत, समाजसेवक, शिक्षाविद,उद्योगपति, पत्रकार, वैज्ञानिक, ब्यूरोक्रेट्स और समाजसेवी संस्थाए जुडी हुई है।
सामाजिक समरसता से समाज में शांति और सौहार्द बढ़ता है और इसके सिद्धांत और मूल्यों को अपनाकर हम सामाजिक एकता और व्यक्तिगत विकास को बढ़ावा दे सकते हैं। हमारी संस्था इस तरह के कार्यक्रमों का आयोजन करके अपने धर्म और संस्कृति को बढ़ावा देना है, जिससे दुनिया भर के लोग भारत की संस्कृति और सनातन धर्म के बारे में जान सकते हैं।