वाल्मीकि समाज की बेहतरी के लिए आज समाज द्वारा सौंपे गए सुझाव-पत्र पर आवश्यक कदम उठाए जाएंगे  -मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

वाल्मीकि समाज की बेहतरी के लिए आज समाज द्वारा सौंपे गए सुझाव-पत्र पर आवश्यक कदम उठाए जाएंगे  -मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

भोपाल:- मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल स्थित मानस भवन गुफा मंदिर मार्ग पर सकल वाल्मीकि पंचायत भोपाल एवं महर्षि वाल्मीकि जयंती उत्सव समिति भोपाल के संयुक्त तत्वाधान में रामायण रचयिता भगवान महर्षि वाल्मीकि जयंती  पखवाड़े का समापन  कार्यक्रम मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन जी यादव एवं श्री क्षेत्र वाल्मीकि धाम पीठाधीश्वर परम पूज्य राष्ट्रीय संत बाल योगी श्री उमेश नाथ जी महाराज राज्यसभा सांसद जी के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ वाल्मीकि समाज की बेहतरी के लिए आज समाज द्वारा सौंपे गए सुझाव-पत्र पर आवश्यक कदम उठाए जाएंगे  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा  मुख्यमंत्री ने आयोजन के लिए वाल्मीकि समाज को बधाई दी। राज्यसभा सदस्य और राष्ट्रसंत बालयोगी उमेश नाथ महाराज ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव वाल्मीकि जयंती पखवाड़े में वाल्मिकी धाम उज्जैन भी पहुंचे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने महर्षि वाल्मीकि के सम्मान में हुए कार्यक्रम को प्राथमिकता दी। वे किसी को गिरिजन या हरिजन न मानकर सम्मानित नागरिक मानते हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा अयोध्या में एयरपोर्ट का नामकरण महर्षि वाल्मीकि विमानतल करने का कार्य किया गया है। इसके साथ ही उच्च सदन में वाल्मीकि समाज के व्यक्ति को बिठाया गया। प्रधानमंत्री श्री मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. यादव के समर्थन से यह संभव हुआ है। कार्यक्रम में सकल वाल्मीकि समाज द्वारा मुख्यमंत्री डॉ. यादव और राज्य सभा सदस्य एवं राष्ट्रसंत बालयोगी उमेश नाथजी महाराज, पीठाधीश्वर श्रीक्षेत्र वाल्मीकि धाम, उज्जैन का सम्मान किया गया।इस अवसर पर मध्य प्रदेश शासन के तकनीकी  कौशल विकास मंत्री श्री गौतम जी टेटवाल, नगर निगम परिषद भोपाल के अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी जी सकल वाल्मीकि पंचायत भोपाल के सभी पदाधिकारी, वाल्मीकि उत्सव समिति के अध्यक्ष सुनील जी मीणा, वरिष्ठ समाजसेवी चिमनजी कल्याणे और सैकड़ो की संख्या भोपाल और  संपूर्ण मध्य प्रदेश से आए वाल्मीकि समाज जन और मातृशक्ति उपस्थित थे, इस अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री जी और पूज्य गुरुदेव जी का सकल वाल्मीकि पंचायत भोपाल द्वारा स्वागत सम्मान कर स्मृति चिन्ह भेंट किया, सभी ने पूज्य गुरु जी को प्रणाम कर आशीर्वाद प्राप्त किया।