भारतीय आदिम जाति सेवक संघ के 75 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजजत समारोह में सम्बोधन

भारतीय आदिम जाति सेवक संघ के 75 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजजत समारोह में सम्बोधन

नई दिल्ली :- ठक्कर बापा द्वारा स्थापित किये गये  भारतीय आदिम जाति सेवक संघ  ने सेवा कार्य के 75 वर्ष पूरे कर लिए है।  इसके लिये , मैं भारतीय आदिम जाति सेवक संघ  तथा इससे जुड़ी लगभग 105 संबद्ध इकाइयों के सभी पूर्वर्ती और वर्तमान कार्यकर्ताओ की सराहना करती हू।  इस समारोह में देश के विभिन्न क्षेत्रों से यहां आए जनजातीय भाई-बहनों को ठक्कर बापा की प्रेरक स्मृतत से जोड़ने के तलए मैं भारतीय आदिम जाति सेवक संघ की सराहना करती हू। आज प्रस्तुत किये गए आदिवासी लोकनिर्त्य के सभी कलाकारों की मैं प्रशंसा करती हू

इस अवसर पर राष्ट्रपति ने कहा कि ठक्कर बापा स्मारक सदन की उनकी यात्रा किसी पवित्र स्थान की यात्रा के समान है। उन्होंने ठक्कर बापा के प्रति अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

 

 राष्ट्रपति को यह जानकर प्रसन्नता हुई कि भारतीय आदिम जाति सेवक संघ ठक्कर बापा के आदर्शों के साथ काम कर रहा है। यह आदिवासी समाज में व्याप्त गरीबी, अशिक्षा और खराब स्वास्थ्य जैसे मुद्दों पर काम करता है। उन्होंने यह भी कहा कि यह संघ लड़कियों और महिलाओं के कल्याण और सशक्तिकरण के लिए काम कर रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि भारतीय आदिम जाति सेवक संघ से जुड़े लोग ठक्कर बापा द्वारा स्थापित जन सेवा के आदर्शों का पालन करते हुए भविष्य में भी अपनी प्रतिबद्धता को बनाए रखेंगे।