दिल्ली में 2 मंजिला इमारत गिरने से 3 की मौत:14 लोग घायल, रेस्क्यू जारी; 8 घंटे तक मलबे में दबा युवक जिंदा निकला

दिल्ली के करोलबाग इलाके में बापा नगर में बुधवार सुबह करीब 9 बजे 5 मंजिला इमारत ढह गई। इस हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई। इस घटना में 14 लोग घायल हुए हैं। कुछ लोगों का राम मनोहर लोहिया और कुछ का लेडी हार्डिंग अस्पताल में इलाज चल रहा है। फायर ब्रिगेड के अधिकारी ने बताया बुधवार सुबह 9.10 पर इमारत के ढहने की सूचना मिली थी। तत्काल ही मौके पर फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियां भेजी गईं थीं। इमारत संकरी गलियों में होने के कारण गाड़ियां और हेवी मशीनरी मौके पर नहीं पहुंच सकी। इसके कारण रेस्क्यू में देरी हुई। उन्होंने आगे कहा कि टीम ने हाथों से मलबा हटाया। करीब 8 घंटे की मशक्कत के बाद एक युवक को जिंदा निकाला है। 3 लोगों के शव बरामद हुए। कुछ 14 लोगों का रेस्क्यू किया गया। घटना पर डीसीपी हर्षवर्धन ने कहा कि शुरुआती जांच से पता चला कि इमारत में कुछ किरायेदार रहते थे, जो दिल्ली के नहीं हैं। 5 मंजिला इमारत में लोग भी रहते थे और चप्पल बनाने की फैक्ट्री भी संचालित की जा रही थी। दिल्ली हादसे की तस्वीरें... आतिशी ने जिलाधिकारी से कहा- पीड़ितों की हर संभव मदद करें
दिल्ली की होनी वाली सीएम आतिशी ने घटना पर दुख जताया। उन्होंने X पोस्ट में लिखा- करोल बाग इलाके में मकान गिरने का ये हादसा बेहद दुखद है। मैंने जिलाधिकारी को आदेश दिए हैं कि वहां रहने वाले लोगों और पीड़ितों की हर संभव मदद करें। कोई घायल है तो उसका इलाज कराएं और इस हादसे के कारणों का पता लगाएं। हादसे को लेकर निगम मेयर से भी बात हुई है। आतिशी ने मरने वालों के परिवार को 10 लाख रुपए का मुआवजे की घोषणा भी की है। उन्होंने राम मनोहर लोहिया अस्पताल पहुंचकर घायलों से मुलाकात की।